Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीके राउत और ख्रीष्टियन के प्रति आक्रामक गृहमन्त्री

 

काठमांडू, ३ अप्रिल । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने ८२ सूत्रीय गृह प्रशासन सुधार कार्ययोजना सार्वजनिक किया है । सार्वजनिक कार्ययोजना में गृहमन्त्री थापा सीके राउत की गतिविधि और धर्म परिवर्तन के लिए सक्रिय ख्रीष्टियन समुदाय के प्रति आक्रमक दिखाई दिए है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।
सार्वजनिक कार्ययोजना अनुसार गृहमन्त्री थापा धर्म प्रचारक और विखण्डनकारी गतिविधि के प्रति आक्रमक रुप में प्रस्तुत हुए हैं । उन्होंने अपनी कार्ययोजना में कहा है कि राष्ट्रीय एकता को संरक्षण करते हुए जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम में द्वन्द्व सिर्जना करनेवालों को परास्त किया जाएगा ।
उन्होंने आगे कहा है– ‘स्वतन्त्र मधेश के नाम में सिके राउत और क्रिस्च्यानिटी के माध्यम से देश को द्वन्द्व में फंसाने का प्रयास हो रहा है ।’ गृहमन्त्री थापा निकट समाचार स्रोत ने कहा– ‘गृहमन्त्री होने के बाद वह राष्ट्रीय एकता विरोधी और धर्म प्रचारक के गतिविधि प्रति सजग हो रहे हैं ।’ गृह मन्त्री थापा को मानना है कि नेपाल को अशान्त बनानेवाले तत्व में से सीके राउत प्रवृत्ति और धर्म के प्रचारक प्रमुख हैं । यह भी कहा गया है कि यह दोनों प्रवृत्ति के विरुद्ध गृहमन्त्री थापा कठोर बनने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com