समानता के सिद्धान्त में ही पार्टी एकताः प्रचण्ड
चितवन, ३ अप्रिल । माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि नेकपा एमाले के साथ समानता के सिद्धान्त में ही पार्टी एकता हो सकता है । भरपुर विमानस्थल में सोमबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘पार्टी एकता प्रतिशत का सिद्धान्त नहीं, समान हैसियत के आधार में हो सकता है ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘पार्टी एकता चुनाव की तरह नहीं है । समान हैसित में ही पार्टी एकता का आधर बन सकता है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि इससे पार्टी एकता में कोई भी जटिलता उत्पन्न नहीं होगी । उन्होंने कहा कि विचार–विमर्श कर अन्तिम निर्णय लिया जा सकता है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री के भारत भ्रमण से पहले पार्टी एकता सम्भव नहीं है । उन्होंने कहा– ‘विगत की प्रतिबद्धता अनुसार ही आगामी वैशाख ९ गते पार्टी एकता की जाएगी ।’

