Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के खातिर जमीन देने के लिए भरतपुर महानगरपालिका तैयार

 

चितवन, ३ अप्रिल । धुर्मुस–सुन्तली फाउण्डेशन द्वारा निर्माण होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के खातिर भारतपुर महानगरपालिका जमीन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है । सोमबार एक पत्रकार सम्मेलन आयोजन कर महानगरपालिका के मेयर रेणु दाहाल ने यह घोषणा की है । मेयर दाहाल का कहना है कि रंगशाला निर्माण के लिए महानगरपालिका सिर्फ जमीन ही नहीं, आर्थिक और भौतिक सहयोग के लिए भी तैयार है ।
मेयर दाहाल का कहना है कि चितवन पूरे देश में मध्यभाग में स्थित है और यहां जमीन भी उपलब्ध कराया जा सकता है । धुर्मुस–सुन्तली फाउण्डेशन को आग्रह करते हुए उन्होंने कहा– ‘उन लोगों कों मैं चितवन में आमन्त्रित करती हूं । हमारे यहाँ पर्याप्त समथर जमीन भी है, महानगरपालिका हर तरह की सहयोग के लिए तैयार है ।’
मेयर दाहाल ने कहा कि भरतपुर महानगरपालिका वार्ड नं. २० में स्थित प्रस्तावित चित्रवन रंगशाला निर्माण के लिए जो जमीन है, धर्मुस–सुन्तली फाउण्डेशन को दिया जा सकता है । उन्होंने कहा कि इसके लिए धुर्मुस–सुन्तली फाउण्डेशन को एकपत्र भेजने की तैयारी हो रही है । स्मरणीय है, प्रस्तावित चित्रवन रंगशाला निर्माण स्थल में १० विगाह जमीन है । अगर इसके अलवा अन्य जमीन चाहिए तो भी महानगरपालिका उपलब्ध कराने के लिए तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed