Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

#घोरकलयुग 2 बच्‍चों वाली भाभी को लेकर घर से फरार हो गया देवर

 

बिहार के हाजीपुर जिले के सुभई जमालपुर इलाके में रिश्‍तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 बच्‍चों का बाप अपनी भाभी के साथ फरार हो गया। भाभी के भी दो बच्‍चे हैं और उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी

परिजनों की शिकायत के बाद से छानबीन कर पुलिस ने दोनों को भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो करीब आधे घंटे तक सड़क पर ड्रामा हुआ जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर गई। हैरान करने वाली बात ये है कि शादी के बाद ससुराल आने के कुछ ही महीनों बाद भाभी का अफेयर देवर से हो गया था और इतने सालों तक किसी को इस बात की खबर तक नहीं चली।

जानकारी के मुताबिक मामला 25 मार्च का है। उसी रात सन्‍नी प्रसाद अपनी भाभी सुमन के साथ फरार हो गया था। सन्‍नी के पिता उमेश प्रसाद ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे अमृत की शादी सुमन देवी से हुई थी, जिसके दो बच्चे हैं। छोटे बेटे सन्‍नी की शादी चंदा देवी से हुई थी, जिसके पांच बच्चे हैं। 24 मार्च की रात को पूरा परिवार मीरगंज स्थित थावे पूजा करने गये थे। वहां से लौटने के बाद वह लोग रात में सो गये। सुबह करीब तीन बजे सन्‍नी अपनी भाभी सुमन को लेकर भाग गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *