प्रधानमंत्री अाेली अाैर भारतीय प्रधानमंत्री माेदी की सरप्राइज मुलाकात
नई दिल्ली –
तीन दिन के राजकीय भ्रमण के लिए शुक्रबार नई दिल्ली प्रधानमन्त्री केपी ओली पहुँचे जहाँ उन्हाेंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ डेढ घण्टे लम्बी बातचीत की ।
पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम से पहले ही ओली अाैर मोदी के बीच दिल्ली के लोक कल्याणकारी मार्गस्थित सरकारी निवास में भेटवार्ता हुई । भेटवार्ता में नेपाल अाैर भारत के सम्बन्ध काे अधिक समृद्ध बनाने के विषय में विस्तृत बातचीत हाेने की जानकारी प्रधानमन्त्री ओली ने दी।
भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी के साथ मुलाकत के बाद पत्रकाराें से ओली ने कहा , ‘नेपाल अाैर भारत के सम्बन्ध काेे अधिक समृद्ध बनाने के विषय में विस्तृत बातचीत हुई है ।’भारत के साथ की असमझदारी हटी या नहीं इस सवाल पर प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि असमझदारी ताे इससे पहले ही हट चुकी है । उन्हाेंने कहा कि नेपाल भारत के बीच काेई असमझदारी नहीं है वह सब पहले ही खत्म हाे चुका है। इस मुलाकात मे जलविद्युत में निवेश, रेलमार्ग निर्माण के विषय में भी बातें हुई हैं । विस्तृत विवरण अाना बाकी है । यह मुलाकात पूर्व निर्धारित नहीं थी । प्रधानमंत्री के साथ परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली, सल्लाहकार विष्णु रिमाल अादि नहीं गए थे ।


