हिन्दू धर्म प्रचारक श्री श्री निवासाचार्य की हालात गंभीर, शंकास्पद दो लोग गिरप्तार
माला मिश्रा बिराटनगर । उद्योगिक नगरी बिराटनगर रानी वार्ड संख्या 14 में हिन्दू धर्म प्रचारक श्री श्री निवासाचार्य के ऊपर अज्ञात हमलाबरो ने शनिवार की देर रात लगभग दो बजे गोली प्रहार किया । दो वाइक पर आए अपराधियो ने बाबा के ऊपर तीन गोली चलाया जिसमे एक गोली उनके छाती में लगी । गंभीर रूप से घायल श्री निवासाचार्य को न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ इनका उपचार चल रहा है । बताया गया है कि रविवार से सप्ताहब्यापी भागवतकथा पुराण में कथावाचन के लिए पहुचे थे और श्री रामजानकी सामुदायिक भवन में रात्रि विश्राम कर रहे थे । बताया गया है बाबा रात्रि के समय शौचालय जा रहे थे कि घात लगाकर बैठे अपराधियो ने हमला कर दिया । घटना स्थल से एक पर्चा भी बरामद हुआ है जिसमे हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वालो को होशियार रहने को कहा गया है । बताया जाता है कि बाबा पिछले कई वर्षों से नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषणा करने का मांग सहित बिभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते रहे है । स्थानीय लोगो की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची मोरंग पुलिस दो खाली कारतूस बरामद कर लोगो का वयान दर्ज किया । घटना स्थल पर बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली सहित दर्जा प्रबुद्धजन पहुच जानकारी ली । मोरंग एस पी अरुण कुमार बीसी ने बताया पुलिस बिंदुवार जांच कर रही है
इधर मोरंग पुलिस ने शंकास्पद दो लोगो को गिरप्तार कर पूछ ताछ कर रही है । घटना के बिरोध में विबिन्न धार्मिक संगठन निंदा कर प्रदर्शन कर रही है ।




