Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री पौडेल ने दिया ऐसा निर्देशन

 

हेटौडा, १३ अप्रिल । प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय ने जनप्रतिनिधियों को विद्यालय भर्ना अभियान में सहभागी होने के लिए निर्देशन दिया है । लिखित पत्रचार करते हुए मन्त्रिपरिषद् कार्यालय ने कहा है कि शिक्षा से बंचित बालबालिकाओं को विद्यालय तक ले जाने के लिए सरकार द्वारा भर्ना अभियान शुरु हुआ है, प्रदेश के अन्दर जितने भी जनप्रनिधि हैं, वह सब इस अभियान में सहभागी हों ।’
मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय द्वारा जिला समन्वय समिति को पत्राचार करते हुए भर्ना अभियान में सहभागी होने के लिए आग्रह किया गया है । मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल का कहना है कि हर जनप्रतिनिधि की ओर से कम से कम एक बच्चे को विद्यालय ले जाना चाहिए । जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बच्चे का सिर्फ विद्यालय भर्ना करना नहीं है, ५ साल के लिए आवश्यक अध्ययन–अध्यापन खर्च को भी जिम्मेदवारी लेनी है । प्रदेश नं. ३ में कूल १ सौ १९ स्थानीय तह है । मुख्यमन्त्री पौडेल ने कहा है कि पौडल खूद भी मकवानपुर जिला स्थित एक विपन्न बच्चे का अभिभावक बनने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com