राजा सल्हेश पुस्तक का विमोचन
सुभेन्द्र दास लहान २०७४ चैत्र ३० गते
शुक्रबार सिरहा के लहान मे रामभरोस कापरी भर्मर द्वारा रचित मिथिला सपुत:राजा सलहेश नामक पुस्तक एक कार्यक्रम के बीच प्रदेस नम्बर २ के प्रदेस प्रमुख रत्नेश्वर लाल कायस्थ द्वारा बिमोचन किया गया । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रमुख कायस्थ ने कहा कि सल्हेस की जानकारी प्रचार प्रसार की कमी हाेने के कारण ज्यादा नहीं हाे पाया है । उन्हाेंने कहा कि सरकार काे भी इस अाेर ध्यान देने की अावश्यकता है । इसे अगर बढाया गया ताे पर्यटन की सम्भावना भी पर्याप्त है । राजा सलहेश की जीवनी उनकी कथा अाैर गाथा का संरक्षण अावश्यक है । पुस्तक की लेखनी अाैर शीली पर भी ध्यान देने की बात उन्हाेंने कही । उन्हाेंने कहा िक अगर सलहेश की कथा का प्रचार प्रसार किया गया ताे छुअाछूत जैसी भावनाअाें का अंत करने में भी सहायता मिलेगी । कार्यक्रम में पर्यटन प्रवर्धन विकास समिति जनकपुर के अध्यक्ष मागैन कामैत ने पर्यटन के बढावा के लिए सरकार काे ध्यान देने पर बल दिया लहान नगरपालिका उप प्रमुख सरियार चौधरी ने कहा कि सह्लेश फुलवारी, मनिक दह , बरमहान जंगल, पकरियागढ़ ,काव्रे महादेवस्थान अाैर राजदेवी मन्दिर के विकाश प्रवर्धन की जिम्मेदारी लहान नगरपालिका काे लेना हाेगा । 

.


.

