Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें नव वर्ष का पहला दिन अापके लिए कैसा हाेगा

 

मेष (Aries): गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन अनुकूल है। आज आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद के साथ समय बीतेगा। माता से लाभ होगा। मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

 वृषभ (Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बीताएं। आपका मन चिंताओं से ग्रस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की आशंका है। परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण हो सकते हैं। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। गहन परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए बहुत लाभप्रद है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। उत्तम भोजन सुख है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढें   रास्वपा ने की पहले राष्ट्रीय महाधिवेशन की कार्यतालिका सार्वजनिक

कर्क (Cancer): आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है एवं परिजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे और आरोग्य अच्छा है।

सिंह (Leo): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से मानसिक अशांति हो सकती है। संतान की तरफ से भी चिंतित हो सकते हैं एवं व्यवसाय में बाधा आ सकती है। स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन दुख हो सकता है, इसका खास ध्यान रखिएगा। धन का व्यय हो सकता है, संभलकर खर्च करें। पानी से बचें एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें।

तुला (Libra): आज का आपका दिन आमोद-प्रमोद में रहेगा। आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन का योग है। भोजन सुख भी उत्तम है।

यह भी पढें   भारत ने नेपाल को दिए 10 कैदी वाहक ट्रक, बीरगंज में हुआ हस्तांतरण

वृश्चिक (Scorpio): आपके गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे, ऐसा गणेशजी का मानना है।

धनु (Sagittarius): संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल हो सकता है। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी, क्रोध की भावना पर संयम रखें। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

मकर (Capricorn): आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक रूप से मानहानि की आशंका है इसलिए पानी एवं स्त्रियों से दूरी रहें। मानसिक उद्वेग एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में व्यग्रतापूर्ण दिन बीत सकता है।

कुंभ (Aquarius): 
आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।

यह भी पढें   ‘एलिफेंट्स् इंद द फॉग’की पूरी टीम का काठमांडू में भव्य स्वागत

मीन (Pisces): गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की आशंका है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट होने की आशंका है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों के मन में न आने दें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *