Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाईसीलिए ने प्रचण्ड को दिया ऐसा चेतावनी

 

काठमांडू, १५ अप्रिल । नेकपा माओवादी केन्द्र के भातृ संगठन वाईसीएल ने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दिया है कि एमाले के साथ पार्टी एकीकरण के बाद एकीकृत पार्टी की विधान में जनयुद्ध शब्द और केन्द्रीय कमिटी में ५० प्रतिशत हिस्सा मिलना ही चाहिए । वाईसीएल ने यह भी कहा है कि नहीं तो एमाले के साथ पार्टी एकता नहीं हो सकती । फ्याक्सन इन्चार्ज मणि थापा, वाईसीएल अध्यक्ष रामप्रसाद सापकोटा (दीपशिखा) सहित एक टोली प्रचण्ड निवास खुमलटार पहुँचकर आइतबार ऐसी चेतावनी दी है ।
यहां तक कि एकीकृत पार्टी में दो अध्यक्षात्मक व्यवस्था को अस्वीकार करने के लिए भी माओवादी केन्द्र को ध्यानाकर्षण किया गया है । जवाफ में पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि सम्मानजनक रुप में समानता की आधार में ही पार्टी एकता की जाएगी । उन्होंने यह भी कहा है कि दो अध्यक्षात्मक प्रणाली में सहमती हो चुकी है, अब इसमें परिवर्तन नहीं किया जाएगा ।
स्मरणीय है, एमाले और माओवादी के बीच पार्टी एकता के लिए जनयुद्ध शब्द, चुनाव चिन्ह और केन्द्रीय समिति में प्रतिनिधित्व संबंधी विवाद है । कहा गया है कि आगामी वैशाख ९ गते के लिए पार्टी एकता घोषणा की जाएगी । लेकिन अभी तक विवादित विषयों में सहमति नहीं बनी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com