Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्री यादव ही कर रहे हैं काला बाजार संचालन करनेवालों की संरक्षण !

 

काठमांडू, २२ अप्रिल । आज तक आम लोगों में विश्वास है कि अन्य नेता तथा मन्त्री की तरह मातृका यादव नहीं हैं, वह जनता की हित विपरित काम नहीं कर सकते । लेकिन आज मन्त्री यादव के ऊपर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा कर देनेवाला समाचार है । आज प्रकाशित नेपाल समाचार पत्र दैनिक के अनुसार उद्योग, वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्री यादव ने ठगी तथा काला बजारी करनेवालों कि फाइल अपने पास रखकर उन लोगों को कारवाही करने में व्यावधान खड़ा कर रहे हैं ।
समाचार स्रोत के अनुसार ठगी और काला बाजारी करनेवालों की कुछ फाइल मन्त्री यादव ने अपने पास ले जाकर रखे हैं । शिक्षा, स्वास्थ्य और अटोमोबाइल क्षेत्र से सम्बद्ध २६ फाइल अभी मन्त्री यादव के पास है, जिसमें नेपाल के स्थापित और चर्चित उद्योगपतियों का नाम भी शामील है । फाइल मन्त्री यादव के पास रहने कारण उस में थप अनुसंधान और कारवाही प्रक्रिया अवरुद्ध हो रहा है ।
आपुर्ति व्यवस्थापन तथा उपभोक्त हित संरक्षण विभाग द्वारा किया गया बाजार अनुगमन के क्रम में प्राप्त कैफियत के संबंध में थप अनुसंधान और कारवाही प्रक्रिया को आगे बढ़ना बांकी है, लेकिन उक्त फाइल एक महिना पहले मन्त्री यादव ने अपने नियन्त्रण में लिया है । जिस में अटो मोबाइल क्षेत्र के ८, निजी विद्यालयों की ५ और अन्य ६ संस्था की फाइल है, जो ठगी और काला बाजारी के लिए जिम्मेदवार माना गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *