Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री माेदी की चीन यात्रा चिनफिंग से होगी शिखर वार्ता

 

२३ अप्रैल

 

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27-28 अप्रैल को वुहान में आयोजित शिखर वार्ता में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उम्मीद जताई है कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात पूर्ण रूप से सफल होगी। वांग ने भारत को शंघाई सहयोग संगठन [ एससीओ ] का सदस्य बनने पर बधाई दी और भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का स्वागत किया। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों- सुषमा स्वराज व वांग यी के बीच बीजिंग में हुई एक बैठक में इस पर सहमति बनी।

यह भी पढें   तिब्बत में झील टूटने के बाद बाढ़ स्याफ्रुबेसी पहुँची, त्रिशूली नदी किनारे हाई अलर्ट जारी

 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर और रिश्तों में सुधार के लिए उच्च स्तरीय संवाद की गति को तेज करने पर चर्चा की। साझा कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27-28 अप्रैल को चीन दौरे पर रहेंगे, इस दौरान पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात होगी।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com