Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केपी ओली राजा महेन्द्र से भी निरंकुशः डा. कोइराला

 

काठमांडू, २४ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली राजा महेन्द्र से भी निरंकुश होते जा रहे हैं । मंगलबार लोकतन्त्र दिवस के अवसर गणेशमान सिंह तथा जनआन्दोलन शहीद स्मृति शान्ति प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘लोकतन्त्र दिवस के अवसर में जो छुट्टी मिलती थी, उसको कटौती की गई है, जो लोकतन्त्र समाप्ती के लिए एक राह है, वह राजा महेन्द्र से भी निरंकुश होते जा रहे हैं ।’
डा. कोइराला का मानना है कि अब जनआन्दोलन ०६२–६३ से प्राप्त उपलब्धी को रक्षा करने की जिम्मेदवारी नेपाली कांग्रेस की कंधे पर आया है । कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के पूर्व महामन्त्री कृष्णप्रसाद सिटौला, केन्द्रीय सदस्य डा. प्रकाशशरण महत, प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भीमसेनदास प्रधान आदि ने भी लोकतन्त्र और कांग्रेस के बारे में अपना–अपना विचार व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *