Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने शी-जिनपिंग को भेंट की पेंटिंग, 80 साल पहले चीनी चित्रकार ने उकेरी थी ये कलाकृति

 

२८अप्रैल

भारतीय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चीन यात्रा के दाैरान शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक प्रसिद्ध चीनी चित्रकार की दो कलाकृतियों की प्रतिलिपियां भेंट कीं। उस चित्रकार ने ये कलाकृतियां पश्चिम बंगाल के विश्वभारती विश्वविद्यालय में १९३९-४० में ठहरने दौरान बनाई थीं।

मोदी ने यहां अनौपचारिक शिखर वार्ता के दौरान शी को शू बीहोंग की दो पेंटिंग की प्रतिलिपियां दीं। शू घोड़ों और पक्षियों की अपनी पेंटिग के लिए जाने जाते थे। वह उन कलात्मक अभिव्यक्तियों की जरूरतों को सामने रखने वाले प्रथम चीनी कलाकारों में एक थे, जिनमें २० वीं सदी के प्रारंभ में आधुनिक चीन परिलक्षित हुआ।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने 30.87 अरब रुपये का बजट प्रस्तावित किया

पेंटिंग में एक घोड़ा और घास पर गौरैया नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शू ने विश्वभारती में ठहरने के दौरान ये पेंटिंग बनाई थीं। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने इस शिखर वार्ता के लिए उनका विशेष रूप से आर्डर किया था। यहां सूत्रों ने बताया कि घोड़ा, गौरैया और घास  शीर्षक वाली ये पेंटिंग विश्वभारती के संग्रह में है।

सूत्रों के अनुसार, शू चीन से प्रथम विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में शांतिनिकेतन आए थे। उन्होंने कलाभवन में अध्यापन किया था। उस दौरान रवींद्रनाथ टैगोर ने दिसंबर १९३९ में शू बीहोंग की १५० से अधिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।

यह भी पढें   भारत ने चार जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली निर्यात की अनुमति नवीनीकृत की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com