सरकार को दिया गया समर्थन में राजपा पुनर्विचार करेगीः यादव
काठमांडू, २६ मई । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के अध्यक्ष मण्डल के सदस्य महेन्द्र राय यादव ने कहा है कि वर्तमान सरकार को दिया गया समर्थन राजपा वापस भी कर सकती है । उनका कहना है कि संविधान संशोधन करने की शर्त में राजपा ने सरकार को समर्थन किया है, लेकिन अभी तक इसके संबंध में कोई भी सुनुवाई नहीं हो रहा है । शनिबार काठमांडू में ओजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता यादव ने कहा– ‘हम लोगों ने जिस उद्देश्य के साथ सरकार को समर्थन किया था, अगर वह काम ही नहीं होता है तो समर्थक के संबंध में हम लोग पुनर्विचार करते हैं, सरकार को दिया गया समर्थन वापस भी हो सकता है ।’
नेता यादव को यह भी मानना है कि सौ दिन में सरकार ने जनता के पक्ष में कुछ भी काम नहीं किया है । उन्होंने कहा– ‘सौ दिन में दो पार्टी के बीच एकता हुई, कुछ सुशासन के संबंध में आश्वासन भी प्राप्त हुआ है, लेकिन ज्यादा से ज्यादा सिर्फ सपनों का व्यापार हो रहा है ।’ नेता यादव का मानना है कि सरकार सिर्फ ‘नारा’ में सिमत होता जा रहा है, काम और परिणाम में नहीं । उन्हों ने आग्रह किया कि सुशासन और विकास पर काम करना चाहिए ।

