Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अषाढ़ महिना के भीतर कर्मचारी समायोजनः मन्त्री पण्डित

 

काठमांडू, २६ मई । संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासनमन्त्री लालबाबु पण्डित ने कहा है कि आषाढ़ महिना के भीतर कर्मचारी समायोजन की काम समापन हो जाएगा । उनका मानना है कि संघीयता सहित का संविधान लागू हो चुका है, लेकिन प्रशासनिक क्षेत्र में अभी भी संक्रमणकाल बांकी है ।
रिपोटर्स क्लब में शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘प्रशासनिक क्षेत्र में जो संक्रमणकाल है, वह अषाढ़ महिना के भीतर खत्म होनेवाला है, सभी कर्मचारी की व्यवस्थापन संघीय स्वरुप के अनुसार किया जाएगा ।’ मन्त्री पण्डित ने कहा कि राष्ट्रसेवक कर्मचारी और जनप्रतिनिधि के बीच समन्वयन करके संघीय शासन व्यवस्था को सफल बनाना है ।
मन्त्री पण्डित ने यह भी दावा किया है कि सरकार की सौ दिन सन्तोषप्रद रहा है । अपने ही मन्त्रालय के बारे में उन्होंने कहा कि प्राम्भिक काम ९० प्रतिशत पूरा हुआ है । सरकार द्वारा पेश नीति तथा कार्यक्रम को सकारात्मक बताते हुए उन्होने कहा कि बजट आने के बाद विपक्षी की ओर से भी समर्थन प्राप्त होने की सम्भावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *