भ्रष्टाचारी के विरुद्ध स्टिङ अपरेशन जरुरीः गृहमन्त्री
चितवन, ३१ मई । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा है कि अब भ्रष्टाचारी के विरुद्ध ‘स्टिङ अपरेशन’ करना चाहिए । चितवन में बिहीबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि देश को विकास और समृद्धि की ओर ले जाना है, लेकिन भ्रष्टाचारी और दलाल उसके लिए बाधक बन रहे हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए गृहमन्त्री थापा ने कहा– ‘भ्रष्टचारी जो देश की अर्थतन्त्र को कमजोर बना रहे हैं, उनके विरुद्ध स्टिङ अपरेशन करने की जरुरत है ।’ उनका कहना है कि अड्डा–अदालत, विभिन्न संघ–संस्था और व्यवसायिक क्षेत्र में ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है । पत्रकार से आग्रह करते हुए गृहमन्त्री थापा ने कहा कि लागू औष कारोबारी, राजश्व को हिनामिना करनेवाला, भ्रष्टाचारी, दलाल, तस्कर, नोकरशाह, पुँजिपति, राष्ट्र विरोधी तत्व को फोटो सार्वजनिक करने की जरुरत नहीं है । उनका मानना है कि भ्रष्टाचार ही विकास और समृद्धि के लिए बाधक बन रहा है ।

