राष्ट्रकवि फिर हस्पिटल में
काठमांडू, ३ जून । राष्ट्रकवि माधव प्रसाद घिमिरे पुनः हस्पिटल में भर्ती हुए हैं । वह कल शनिबार ही भारत से वापस हुए थे । वापस होते वक्त कहा गया था कि वह पूर्ण स्वस्थ होकर स्वदेश लौटे हैं । लेकिन आइतबार ही उनको ग्राण्डी हस्पिटल में भर्ती की गई है ।
चिकित्सकों का कहना है कि घिमिरे को बाइल्याट्रल निमोनिया ुहआ है । स्मरणीय है हर्ट और किड्नी में समस्या होने के कारण गत जेष्ठ ९ गते घिमिरे को उपचार के लिए भारत ले गया था ।

