Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केन्द्र सरकार के प्रति प्रदेश सरकार असन्तुष्ट

 

जनकपुर, २३ जून । केन्द्र सरकार ने विना जानकारी प्रदेश सरकार मातहत कार्यरत विभिन्न पदों के कर्मचारियों को तबदला, पदस्थापन तथा काज वापसी करने के कारण प्रदेश सरकार असन्तुष्ट दिखाई दिया है । अनुभवी कर्मचारी अभाव होने के कारण प्रदेश सरकार का काम भी प्रभावित हो गया है । प्रदेश सरकार ने कहा है कि केन्द्र सरकार के कारण प्रदेश में असहज परिस्थिति सिर्जना हो गई है ।
केन्द्र सरकार प्रति असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय सिंहदबार में एक ध्यानाकर्षण पत्र भी लिखे हैं । मुख्यमन्त्री राउत द्वारा लिखित पत्र में कहा है– ‘प्रदेश सरकार की नीति तथा कार्यक्रम, बजट निर्माण और कार्यान्वयन में सहभागी और प्रदेश प्रशासन में क्रमशः दक्षता हासिल कर रहे सचिव तथा अन्य कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के साथ समन्वय किए बिना ही हटाने से अन्यौलता दिखाई दिया है ।’ आज के उपरान्त प्रदेश सरकार के साथ समन्वय करके ही कर्मचारियों की पदस्थापना, तबदला और काज वापस करने के लिए दो नम्बर प्रदेश सरकार ने संघीय सरकार को ध्यानाकर्षण किया है ।
स्मरणीय है, प्रदेश नंं. २ स्थित भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्रालय में कार्यरत सचिव विजयकान्त झा को संघीय सरकार ने प्रदेश नं. ३ में तबदला किया था । इसीतरह भौतिक पूर्वाधार तथा विकास मन्त्रालय के सचिव कौशलकिशोर झा को भी प्रदेश नं. ३ में तबदला की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *