Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 24 जून: जानें, क्या कहता है आज आपका दिन

 
मेष:

आज सुखमय दांपत्य जीवन के साथ-साथ बाहर घूमने-फिरने का भी योग है। खरीद-फरोख्त के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है।

वृषभ:

दिन शुभफलदायक साबित होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। नौकरी पेशावाले लोगों को लाभ मिलेगा।

मिथुन:

आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है। वाद-विवाद में न उतरें आपके हित में रहेगा। स्त्री मित्रों पर खर्च या नुकसान होने की आशंका है। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क:

शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। छाती में दर्द या किसी वजह से परिवार में अशांति ना हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों के साथ मनमुटाव और तकरार होने की आशंका है। सार्वजनिक रूप से मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: दिनांक 16 जून 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083
सिंह:

कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या:

परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च हो सकता है। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

तुला:

अपनी कला-कारीगरी को बाहर लाने के लिए सुनहरे अवसर न खोएं। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

यह भी पढें   दोहरी नागरिकता प्रकरण में एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वृश्चिक:

आमोद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन व्यय हो सकता है। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान हो सकते हैं। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहें। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें।

धनु:

आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह का योग है।

मकर:

कारोबार में लाभ होगा। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। पिता से लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   याद किए गए बहुभाषाविद् प्रा.डॉ. कृष्णचन्द्र मिश्र
कुंभ:

आज स्वास्थ्य नरम रह सकता है। ऑफिस तथा काम-काज की जगह अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। लंबी यात्रा होगी। विदेश से समाचार मिलेगा।

मीन:

स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान दें। अचानक धन खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कामकाज में आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की आंशका है।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *