Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कञ्चनपुर घटना में पर्दा के पीछे भी षडयन्त्र हैः रावल

 

काठमांडू, २६ अगस्त । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद् भीम रावल ने कहा कि कञ्चनपुर घटना में पर्दा के पीछे से भी षडयन्त्र किया जा रहा है । आइतबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए नेता रावल ने दावा किया कि निर्मला पन्त की हत्या में संलग्न दोषी को गिरफ्तारी मांग करते हुए जारी आन्दोलन में घूसपैठ की गई है और आन्दोलनकारी को अनावश्यक रुप में उत्तेजित बनाने का कार्य की गई है ।
सांसद् रावल ने संसद् में कहा– ‘आन्दोलनकारी को उक्साने और भडकाने का काम हो गया है, अपराधी को कानुनी दायरे में लाने के लिए असहज कार्य किया गया है । सभी राजनीतिक दलों को इसमें सचेत होना चाहिए ।’ आगामी दिनों में इस तरह के सम्भावित घटना के प्रति सचेत रहने के लिए भी उन्होंने सरकार से आग्रह किया । उनका यह भी मानना है कि हत्या की विरोध और न्याय मांगनेवाले जनता की निधन होना दुःखद है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन इतिहास को देखते हैं तो पता चलता है कि मदन भण्डारी की हत्या होने के बाद उस घटना को छानबिन के लिए मांग करते हुए आन्दोलन करनेवालों के ऊपर भी दमन हुआ था और कुछ लोगों की जान गई थी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com