Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कानुन उलंघन में सबसे ज्यादा जुरमाना राजपा को

 

काठमांडू, ७ सितम्बर । संविधान, नियम तथा कानुन पालना कर सुव्यवस्था कायम करने की नैतिक जिम्मेदारी अगर किसी का है तो वह राजनीतिक पार्टी तथा नेताओं का है । लेकिन हमारे यहां तो दिखाई देता है कि सबसे ज्यादा कानुन का उलंघन राजनीतिक पार्टी तथा नेताओं से ही से हो रहा है । ऐसे ही एक घटना सामने आया है, जहां देश के प्रमुख कहलानेवाले सभी राजनीतिक पार्टियों ने कानुन उलंघन किया है ।
कानुनतः उन लोगों को कानुन उलंघन करने के वापत राज्य को जुरवाना देना पड़ेगा । अधिक सम्भवना है कि कोई भी पार्टी तथा नेता जुरवाना नहीं भरेंगे । अगर कोई पार्टी कानुन के अनुसार जुरवाना भरते हैं तो सबसे ज्यादा जुरमाना रकम राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) को देना है । यह समाचार आज प्रकाशित राजधानी दैनिक में है । प्रकाशित समाचार अनुसार कानून उलंघन वापत प्रमुख चार राजनीतिक पार्टियों को १ करोड ५५ लाख ५० हजार रुपयां जुरमाना राज्य को देना है ।

यह भी पढें   राजा विराढ गढ पर बैष्ण्वी दुर्गा पूजा बाल भंडारा के बाद संपन्न


अगर कोई राजनीतिक पार्टी कानुन पालना कर जुरमाना भरते हैं तो सबसे अधिक जुरमाना राजपा को देना है । समाचार के अनुसार राजपा को ८१ लाख ५० हजार, नेकपा को ४४ लाख १० हजार, संघीय समाजवादी फोरम को २४ लाख ५० हजार और नेपाली कांग्रेस को ८ लाख ५० हजार राज्य को देना पड़ेगा । कानुन में उल्लेख है कि चुनाव समाप्त हो जाने की २ महीने के भीतर पार्टी के सभी पदाधिकारी और केन्द्रीय समिति में रहनेवालों को अपनी चल–अचल सम्पत्ति विवरण पार्टी मुख्यालाय में देना पड़ेगा । उल्लेखित चारों पार्टी के पदाधिकारी और केन्द्रीय सदस्य ने मुख्यालय में अपना सम्पत्ति विवरण नहीं दिए हैं ।
स्मरणीय है, राजपा में ८१५, नेकपा में ४४१, फोरम में २४५ और नेपाली कांग्रेस में ८८ केन्द्रीय सदस्य है । उन सभी को प्रतिव्यक्ति १० हजार जुरमाना वापत देना पड़ता है । राजनीतिक दल संबंधी ऐन २०७३ की दफा ५३, उपदफा १ में उल्लेखित व्यवस्था की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com