Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीअाइएन द्वारा बलात्कार विरुद्ध साै दिन का संचार अभियान

 

काठमाडौं ७ सितम्बर

सामुदायिक सुचना नेटवर्क (सीआईएन) ने बलात्कार विरुद्ध चेतना जगाने के लिए एक साै दिन का संचार अभियान शुरु किया है । बलात्कार विरुद्ध मेरी प्रतिबद्धता दुरव्यवहार करेंगे नहीं दुरव्यवहार सहेंगे नहीं के नारे के साथ इस अभियान की घाेषणा की गई है ।

आभियान का प्रारम्भ कार्यक्रम में प्रतिनिधिसभा के सदस्य शशी श्रेष्ठ ने किया । उन्हाेंने कहा कि सभी काे मिलकर बलात्कार के विरुद्ध चेतना जगाने का काम करना हाेगा । पाठ्यक्रम में भी महिला हिंसा के विरुद्ध सामग्री समावेश करना चाहिए ।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

कार्यक्रम में सामुदायिक रेडियो प्रसारक सङ्घ के अध्यक्ष सुवास खतिवडा ने अपना मत रखते हुए कहा कि  बलात्कार के विरुद्ध देश भर के सामुदायिक रेडियोके साथ  सहकार्य में सीआईएन  आवाज उठाता अा रहा है फिर भी बलात्कार की घटना न्यूनीकरण के लिए विशेष अभियान की आवश्यकता महसुस किया जा रहा है ।

कार्यक्रम में सहभागी पत्रकार, सांसद, अधिकारकर्मी, मनोचिकित्सक सभी की धारणा थी कि बलात्कार विरुद्ध के इस अभियान में लगना हाेगा ।

यह भी पढें   प्राध्यापक धरना का ६६वां दिन त्रि वि में पेंशन सुविधा का प्रश्न : संस्थागत न्याय, सम्मान और उत्तरदायित्व की आवश्यकता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *