Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महात्मा गाँधी का पत्र 6,358 डॉलर में नीलाम 

 
बोस्टन २४ सितम्बर
महात्मा गांधी द्वारा लिखा गया बिना तिथि वाला एक  पत्र 6,358 डॉलर में नीलाम हुआ है। गांधी ने इस पत्र में चरखे के महत्व पर जोर दिया है। यह जानकारी अमेरिका के आरआर ऑक्शन ने दी है।
चरखे के बारे में गांधी का उल्लेख असाधारण रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने उसे आर्थिक आजादी के प्रतीक के तौर पर अपनाया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गांधी ने भारतीयों को इसके लिए प्रोत्साहित किया कि वे स्वतंत्रता के लिए भारतीय आंदोलन के समर्थन में प्रतिदिन खादी की कताई में व्यतीत करें। उन्होंने सभी भारतीयों को स्वदेशी आंदोलन के तहत ब्रिटेन निर्मित कपड़े की बजाय खादी पहनने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *