Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘प्रधानमन्त्री संघीयता असफल बनाने की षड्यन्त्र में हैं’

काठमांडू, २७ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के संसदीय दल के उपनेता विजय कुमार गच्छदार ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली संघीयता असफल बनाने की षडयन्त्र में लगे हैं । बिहीबार आयोजित संसद् बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । नेता गच्छदार ने कहा कि विगत में सर्वपक्षीय बैठक में ओली जी संघीयता विरोधी अभिव्यक्ति देते थे, आज प्रधानमन्त्री होते वक्त वह संघीयता असफल बनाने की प्रयास में हैं ।
नेता गच्छदार ने प्रधानमन्त्री के ऊपर यह भी आरोप लगया कि वह खूद सत्तापक्षीय सांसदों को भीड़ाकर देश को मुठभेड की ओर ले जा रहे हैं । उनका मानना है कि सरकार शान्ति सुरक्षा कायम करने में पूर्णतः असफल साबित हो चूकी है । उनेंने आगे कहा– ‘आज सत्ता पक्ष की ओर से ही सरकार की आलोचना हो रही है, सिर्फ आलोचना ही नहीं, सरकार की निरिहता बता रहे हैं, सरकारी क्रियाकलाप के प्रति लज्जाबोध हो रहा है । २६–२७ साल की इतिहास में ऐसा नहीं देखा था ।’ उनको मानना है कि प्रधानमन्त्री ने अपनी सहयोग के लिए सत्ता पक्ष की सांसदों से ही सहयोग मांगना लज्जास्पद है । उन्होंने दावा किया कि आज तक सरकार के सामने ऐसी परिस्थिति नहीं आई थी ।

यह भी पढें   ऋतु परिवर्तन का लोकउत्सव: लोहड़ी और नई ऋतु की दस्तक — डॉ. प्रियंका सौरभ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *