वीरगंज में भारतीय नागरिक के ऊपर गोली प्रहार
वीरगंज, २९ सितम्बर । वीरगंज निवासी एक भारतीय नागरिक के ऊपर शनिबार सुबह गोली प्रहार हुआ है । पुलिस ने कहा है कि वीरगंज महानगरपालिका–२ भन्सार रोड में मदन प्रसाद साह को लक्षित कर चार राउण्ड गोली प्रहार की गई थी । गोली का निशान चुकने के कारण साह सकुशल हैं । वह भारत पूर्वी चम्पारण के स्थायी बासी हैं । गोली प्रहार करनेवाले समूह पहचान में नहीं आया है ।
साह अकेले ही अपने रुम में सो रहे थे, उसी समय मूल गेट से हाथ भीतर घूसाकर अज्ञात समूह ने उनके ऊपर गोली प्रहार किया था । घटनास्थल से ५० मीटर के दूरी पर भारतीय सीमा क्षेत्र है । अनुमान है कि गोली प्रहार करने के बाद उक्त समूह भारत की ओर ही लापत्ता हुए है । साह वीरगंजस्थित नबल इन्टरप्राइजेज में मैनेजर पद में कार्यरत हैं, उक्त कम्पनी कोयल संबंधी काम रकती है । गोली प्रहार के पीछे क्या कारण हो सकती है, इसके बारे में पुलिस ने अनुसंधान शुरु किया है ।

