Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ का नाम ‘मिथला’ प्रदेश होना चाहिए

 

अक्टूबर, ११ जनकपुरधाम । नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि प्रदेश नं. २ का नाम ‘मिथिला’ प्रदेश रहना चाहिए । नेपाल प्रेस युनियन धनुषा द्वारा बुधबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश नं. २ का नाम प्राचीनतता और सांस्कृतिक गरिमा को दृष्टिगत करके रखना चाहिए, इस दृष्टिकोण से देखते हैं तो इस प्रदेश का नाम मिथिला प्रदेश ही उपर्युक्त हैं ।
उपसभापति निधि को यह भी कहना है कि वर्तमान सरकार संघीयता समाप्त करने की षडयन्त्र में लग रहा है । उन्होंने कहा कि केन्द्रीय और प्रदेशिक सरकार जिस तरह आपस में विवाद कर रहें है, उसके चलते संघीयता ही संकट में पड़ सकता है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रदेशिक सरकार भी संघीयता समाप्त करने के लिए केन्द्रीय सरकार को सहयोग कर रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *