कांग्रेस नेता चक्र बास्तोला की अवस्था नाजूक
काठमांडू, १३ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के नेता चक्र बास्तोला की अवस्था नाजूक हो गया है । विगत ६ साल से अर्धचेत अवस्था रहे नेता वास्ताला को आज बासबारी स्थित न्यूरो अस्पताल ले गया था । अस्पताल पहुँचाने की कुछ देर बाद ही डाक्टरों ने कहा– ‘ही इज नो मोर ।’ उसके बाद बास्तोला के अपनेजन सरिता प्रसाई ने कुछ लोगों से कहा कि बास्तोला की निधन हो चुकी है । लेकिन डाक्टरों का कहना है कि वास्तोला की क्लिनिकल्ली निधन हो चुका है, स्वास–प्रश्वास बांकी है, इसीलिए कोई भक्त कुछ भी हो सकता है ।

स्मरणीय है, वि.सं. २०६९ पौष १४ गते विराटनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहभागी होते वक्त बास्तोला को मस्तिष्कघात हो गया था । उस वक्त वह फोटो खिच रहे थे । तत्काल बास्तोला को उपचार के लिए धरान ले गया । लेकिन वहां उपचार सम्भव न होने के कारण सिलिगुढी ले गया था । सिलिगुढी से दिल्ली स्थित मेदान्त होते हुए अन्ततः बास्तोला को काठमांडू बासबारी स्थिति न्यूरो अस्पताल में लाया गया । डा. उपेन्द्र देवकोटा ने भी बास्तोला का उपचार किया । लेकिन उनकी अवस्था पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया, वह अर्धचेत अवस्था से विगत ६ साल से गुजर रहे थे ।


