Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करवा चाैथ : अाज की रात सुहागनें सजाएँगी मेंहदी से अपने हाथ

 

Image result for image of mehndi design simple

सभी महिलाएं करवा चाैथ की तैयारियों में लग चुकी हैं. क्या पहनना है और किसके साथ पहनना है, इसकी तैयारी में सभी महिलाओं ने बाज़ारों की तरफ रूख कर लिया है. कोई  करवाचौथ में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों को सहेजने में लगी हुई हैं, तो कुछ हर दिन वक्त निकाल इस दिन खुद को सबसे खास दिखाने के लिए मेहनत कर रही हैं. सिर्फ कपड़ों और पार्लर के अलावा श्रृंगार के सामानों में सबसे जरूरी होती है मेहंदी. शादी के अलावा यह एकलौता मौका है जब मेंहदी लगानी ही होती है. कुछ महिलाएं इस दिन दोनों हाथों पर भर कर मेहंदी लगाती हैं तो कुछ ऑफिस या अपनी पंसद के चलते बहुत ही कम मेहंदी लगवाती हैं. लेकिन दोनों ही इसे रचाने के लिए कई ट्रिक्स आजमाती हैं. इस करवाचौथ आपको मेंहदी की डिजाइन और रचाने के टिप्स ढूंढने में दिक्कत ना हो. इसीलिए आपको यहां सबसे खूबसूरत और  नए मेंहदी के डिजाइन के साथ-साथ मेहंदी रचाने के आसान टिप्स भी दिए जा रहे हैं. बता दें इस बार करवाचौथ 27 अक्टूबर को है.

यह भी पढें   ११ ट्रक राहत सामग्री त्रिशूली पहुँचाया गया

Image result for image of mehndi design simple

Image result for image of mehndi design simple

मेहंदी रचाने के आसान टिप्स :
1.
 मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धोएं और फिर इन पर सिट्रोनेला ऑयल (मेहंदी का तेल) लगा लें.
2. मेहंदी लगाने के बाद जब मेहंदी हल्की सूख जाए तो तवे पर कुछ लौंग डालकर, उसके धुएं से मेहंदी सुखाएं. इससे मेहंदी ज्यादा रचती है.
3. मेहंदी को हाथों से खुद ही झड़ने दें, जब तक वह अच्छे ना सूख जाए इसे हटाएं नहीं.
4. मेहंदी जब हाथों से निकल जाए तो चूने में हल्का पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और हाथों पर रगड़ लें.
5. चूना लगाने के बाद हाथों की सरसों की तेल से मालिश करें और अपने हाथों को गर्म जगह पर ही रखें.
6. मेहंदी अच्छी रचाने के लिए हाथों को 6 से 8 घंटे तक पानी से दूर रखें.

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: बीओपी में तैनात 9 सशस्त्र पुलिसकर्मी लापता, संपर्क नहीं हो पा रहा

Image result for image of mehndi design simpleImage result for image of mehndi design simpleRelated image

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com