Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापानी राजकुमारी काे अाम अादमी से शादी करने के कारण छाेडना पडा शाही दर्जा

 

टोक्यो, रायटर।

 जापान की राजकुमारी अयाको ने आम आदमी से शादी करने के लिए शाही दर्जा छोड़ दिया। 28 वर्षीय अयाको ने सोमवार को यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ केई मोरिया (32) के साथ शादी रचाई। मोरियो शिपिंग कंपनी निप्पन यूसेन में काम करते हैं। अयाको जापान के सम्राट अकिहितो के दिवंगत चचेरे भाई प्रिंस ताकामाडो की तीसरी बेटी हैं।

अयाको ने शादी समारोह में विशेष पारंपरिक परिधान किमोनो और मोरियो ने काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था। जापान के शाही परिवार के सदस्य पिछली तीन पीढि़यों से अपनी पसंद से शादी कर रहे हैं। सम्राट अकिहितो पहले युवराज थे जिन्होंने आम लड़की मिचिको से शादी की थी जो बाद में जापान की महारानी बनीं। लेकिन जापान के उत्तराधिकार कानून के तहत शाही परिवार की लड़कियों को आम आदमी से शादी करने पर अपना शाही दर्जा छोड़ना पड़ता है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ से नेपाल के बिजली क्षेत्र को बड़ा झटका, 430 मेगावाट उत्पादन ठप

शाही परिवार के घटते सदस्यों को देखते हुए शाही परिवार उत्तराधिकार कानून में बदलाव की मांग उठ रही है। फिलहाल शाही परिवार में चार पुरुष उत्तराधिकारी हैं। क्राउन प्रिंस नारुहितो अगले साल गद्दी छोड़ रहे सम्राट अकिहितो की जगह लेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com