प्रधानमंत्री अाेली की स्वास्थ्य अवस्था स्थिर । पूर्व प्रधानमंत्री देउवा पहुँचे अस्पताल
काठमाडौं–
प्रधानमन्त्री केपी ओली की स्वास्थ्य अवस्था स्थिर हाेने की जानकारी उनके उपचार में संल्ग्न चिकित्सकाें ने बताया है । साेमबार संध्या प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी देने के लिए पत्रकार सम्मेलन बुला कर जानकारी दी गई ।
महाराजगञ्जस्थित त्रिवि शिक्षण अस्पताल में उपचाररत प्रधानमन्त्री ओली की अवस्था पहले से अधिक सुधाराेन्मुख है अाैर अवस्था स्थिर है यह जानकारी त्रिवि शिक्षण अस्पताल के कार्यकारी निर्देशक प्रध्यापक डा.उत्तमकृष्ण श्रेष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्तिमा में है ।
पूर्वप्रधानमन्त्री एवम् कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा प्रधानमन्त्री ओली के स्वास्थ्य अवस्था के विषय में जानकारी लेने अस्पताल पहुँचे थे ।


