Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परंपरागत शिक्षा के बलबूते समृद्धि हासिल नहीं होगी : शिक्षामंत्री पोखरेल

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ नोवेम्बर ।
विकास–निर्माण के कामों का अनुगमन करने के बाद शिक्षा विज्ञान तथा प्रविधि मंत्री गिरिराजमणि पोखरेल ने कहा कि सरकार देश को समृद्ध बनाने के अभियान को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है ।
उन्होंने कहा कि परंपरागत शिक्षा के बलबूते समृद्धि हासिल नहीं की जा सकती इसलिए कृषि अंतर्गत बीज विज्ञान, पशु विज्ञान समेत आयुर्वेद, योग इंजीनियरिंग, प्राकृतिक चिकित्सा और कम्यूटर विज्ञान जैसे विषयों को प्राथमिकता में रखा जाएगा ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन का फैसला – विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों से हटेंगे दलीय विद्यार्थी व कर्मचारी संगठन

इसीतरह, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रघुवीर महासेठ ने कहा कि भारत के जयनगर से धनुषा के जनकपुर तक रेल सेवा संचालन की तैयारी अंतिम चरण में है ।
महोत्तरी निर्वाचन क्षेत्र नंबर १ अंतर्गत अलग–अलग स्थानों में हो रहे विकास निर्माण के कामों का मुआयना करने के बाद मंत्री महासेठ ने कहा कि जयनगर से जनकपुर कुर्था तक रेल सेवा अगले मार्गशीर्ष महीने के भीतर रेल सेवा शुरू हो जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *