Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

भूमि, भवन, दुकान व ऑफिस इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। मनोरंजन के अवसर हाथ आएंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोई बड़ी समस्या का हल अचानक मिलेगा। घर-परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।


वृष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। वृद्धजनों का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। उत्साह में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी।


मिथुन

शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नकारात्मकता दूर करने का प्रयास करें। दूसरों के व्यवहार से खिन्नता रहेगी। जोखिम न लें।


कर्क

यह भी पढें   आज भारत को सबसे अधिक आवश्यकता वैचारिक क्रांति की है

नए काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। सभी ओर से सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।


सिंह

घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रयास करते रहें। दूसरों की झंझटों में न पड़ें।


कन्या

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। कोई बड़ा काम होने के आसार नजर आएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। झंझटों में न पड़ें।


तुला

पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें, हानि होगी। घर-बाहर सहयोग नहीं मिलेगा। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें।


वृश्चिक

आंखों का ध्यान रखें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। परिवार के वृद्धजनों की चिंता रहेगी। व्यय होगा। राजकीय बाधा दूर होगी।


धनु

वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। बाधाओं का निराकरण होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

यह भी पढें   दिल्ली का जंतर मंतर और काठमाण्डु का माइतीघर मण्डला* ​एक तात्विक विश्लेषण : डा. विजय दत्त

मकर

तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पारिवारिक चिंता रह सकती है। समय शुभ है। लाभ उठाने का अवसर न गंवाएं।


कुंभ

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। अज्ञात भय सताएगा। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। जल्दबाजी न करें। आय-व्यय बराबर रहेगा। व्यवसाय में विशेष प्रयास करें। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा।


मीन

सुख के साधन जुटेंगे। मनोरंजन के प्रचुर अवसर प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यय पर नियंत्रण नहीं रहेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

यह भी पढें   हैवेल्स रिटेलर मीट में जुटे सीमांचल के विद्युत व्यवसायी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed