संघीय निजामति आइन जल्द ही आएगाः मंत्री लालबाबु पंडित

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ नोवेम्बर ।
संघीय मामला तथा सामान्य प्रशासन मंत्री लालबाबु पंडित ने कहा कि संघीय निजामति आइन जल्द ही आएगा ।
झाप के अर्जुनधारा में संचारकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान मंत्री पंडित ने कहा कि आइन के विषय में पिछले एक महीने से विचार–विमर्श हो रहे हैं और विचार–विमर्श संपन्न होते ही इसे साझा किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि स्थानीय, प्रदेश और केंद्र तीन तहों के कर्मचारियों की सेवा–सुविधा में अंतर रखने की तैयारी सरकार की है ।

