Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति के लिए गाडी खरीदने के लिए ‘भीख’ अभियान

 

काठमांडू, २५ नवम्बर । कुछ दिन पहले सरकार ने निर्णय किया था कि राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के लिए १८ करोड़ मूल्य की गाडी खरिदी जाएगी, सरकारी इस निर्णय को लेकर काफी विरोध हो रहा है । सरकारी निर्णय प्रति असन्तुष्ट कुछ युवाओं ने तो संकेतिक विरोध स्वरुप ‘भीख’ अभियान शुरु किया है । आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट के अनुसार विरोध स्वरुप पशुपति मन्दिर परिसर के कुछ युवाओं ने गाडी खरीदने के लिए कहते हुए सर्वसाधारणों से भीख मागना शुरु किया है ।
भीख मांगने के लिए पशुपति क्षेत्र में पहुँचे यज्ञ ढकाल के अनुसार शनिबार उन लोगों ने सुबह ११ बजे से दो घण्टा भीख मांग कर रुपयां जमा किया है । उक्त अविधि में उन लोगों ने कूल २३५० रुपयां जमा किए है । अभियान में संलग्न युवाओं को कहना है कि संकलित रकम से एक नमूना गाडी बनाकर राष्ट्रपति को उपहार दिया जाएगा । ढकाल के अनुसार अभियान में लगभग २ सौ युवा सहभागी हैं । यह भी कहा गया है कि नमूना गाडी निर्माण के लिए इन्जिनियरिङ में अध्ययनरत युवाओं के साथ विचार–विमर्श हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *