Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घर किराय वापत प्राप्त रकम वापस करने की तैयारी में सांसद् भट्टराई

 

काठमांडू, १६ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता योगेश भट्टराई संसद् सचिवालय से घर किराय वापत प्राप्त रकम वापस करने जा रहे हैं । ताप्लेजुङ से सांसद् निर्वाचित होने के बाद वि.सं. २०७४ फाल्गुन महिना से २०७५ मार्गशीर्ष महिना तक घर किराय के लिए प्राप्त ९० हजार रुपैयां वापस करने के लिए उन्होंने संसद् सचिवालय से आग्रह किया है ।
आइतबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सांसद् भट्टराई ने कहा है– ‘घर किराय के लिए मेरे नाम में जमा हुए वि.सं. २०७४ फाल्गुन से मार्गशीर्ष महीना तक १० महीना का ९० हजार रुपयां मेरी आनेवाले पारिश्रमिक से वसूल करने के लिए मैं संसद् सचिवालय से आग्रह करता हूं ।’ सांसद् भट्टराईको कहना है कि संसद् सचिवालय की ओर से जो फर्म भरा गया था, उसमें उन्होंने ‘काठमांडू में घर है’, यह बात उल्लेख किया गया था । उन्होंने आगे कहा है– ‘लेकिन मेरा नाम भी घर किराय लेनेवाले सांसदों की लिष्ट में निकाला गया, मुझे आश्चर्य हो रही है ।’
स्मरणीय है, काठमांडू में घर होते हुए भी राज्य की ओर से घर किराय के लिए अलग ही रकम लेनेवालें सांसदों की लिष्ट सार्वजनिक होने के बाद इसको लेकर तीव्र आलोचना हो रही है । ऐसी ही अवस्था में पहली बार सांसद् भट्टराई ने किराय वापत प्राप्त रकम वापस करने की घोषणा किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *