एक दिनों में ही निर्णय वापस करने में वीरगंज भन्सार कार्यालय बाध्य
वीरगंज, २० दिसम्बर । वीरगंज भन्सार कार्यालय ने बुधबार एक सूचना प्रकाशित कर कहा कि अब भन्सार नाका से कोई भी व्यक्ति गाडी में आवत–जावत नहीं कर सकता । उसका कहना था कि अगर भन्सार नाका से किसी को आना या जाना हो तो उसको पैदल ही यात्रा करनी पड़ेगी ।
लेकिन उक्त निर्णय २४ घण्टा के लिए भी कार्यान्वयन नहीं हो सका, भन्सार कार्यालय अपनी निर्णय वापस करने के लिए बाध्य हो गया ।
भन्सार कार्यालय के निर्णय विरुद्ध संघीय समाजवादी फोरम नेपाल सम्बद्ध महानगर समिति ने आन्दोलन शुरु करते हुए चक्काजाम किया था । फोरम नेपाल के कार्यकर्ता इस तरह सड़क में उतर आने के बाद भन्सार कार्यालय ने अपना निर्णय वापस किया है । भन्सार कार्यालय को कहना है कि नाका को व्यवस्थित बनाने के लिए उक्त निर्णय लिया गया था, लेकिन विरोध होने के कारण तत्काल उक्त निर्णय को वापस किया गया है । भन्सार कार्यालय को कहना है कि वृद्ध–वृद्धा और बालबच्चे को यह नियम लागू नहीं होगा ।

