Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंगल पर मानव मिशन भेजने की तैयारी में नासा, पूर्व एस्ट्रोनॉट ने बताया ‘बेवकूफाना’ योजना

 


लंदन, आईएएनएस: 
चंद्रमा पर इंसानों दशकों पहले कदम रख चुका है। मंगल पर भी कई मानवरहित मिशन भेजे जा चुके हैं। अब दुनिया को उस दिन का इंतजार है जब मंगल की लाल धरती पर इंसान के कदम पड़ेंगे। हालांकि यह अभी दूर की कौड़ी है, लेकिन एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने मंगल पर मानव मिशन को बेवकूफाना करार दिया है।

चंद्रमा का चक्कर लगा चुके अंतरिक्ष यात्रियों में से एक बिल एंडर्स का कहना है कि मनुष्य को मंगल पर भेजने की योजना ‘बेवकूफाना’ है। ‘बीबीसी रेडियो 5 लाइव’ से बातचीत के दौरान अपोलो 8 के पायलट एंडर्स ने कहा कि मनुष्यों को मंगल पर भेजना लगभग हास्यास्पद है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

एंडर्स का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब नासा मंगल के लिए नए मानव मिशन की तैयारी कर रहा है। एंडर्स के बयान पर नासा से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन नासा की ओर से अभी इसका कोई जवाब नहीं आया है।

एंडर्स (85) ने कहा कि वह मानवरहित अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बहुत बड़े समर्थक हैं, क्योंकि इस तरह के मिशन बहुत अधिक सस्ते होते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed