Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री समक्ष सांसद् चौधरी का प्रश्नः मधेश आन्दोलन संबंधी प्रतिवेदन कब सार्वजनिक की जाएगी ?

 

काठमांडू, १८ जनवरी । राष्ट्रीय जनता पार्टी की सांसद् चन्दा चौधरी ने प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के समक्ष प्रश्न किया है कि मधेश आन्दोलन के संबंध में अध्ययन करने के लिए पूर्व न्यायाधीश गिरिशचन्द्र लाल नेतृत्व में गठित समिति द्वारा तैयार प्रतिवेदन कब सार्वजनिक की जाएगी ? शुक्रबार आयोजित संंसद् बैठक मे सांसद् चौधरी ने यह प्रश्न किया है ।
जवाफ में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि सिर्फ सार्वजनिक ही नहीं, आवश्यकता अनुसार सरकार उससे आगे बढ़ने के लिए भी तैयार है । प्रधानमन्त्री ओली का कहना है कि आन्दोलन के समय में जो कुछ पीडादायी घटना हुई है और जो भी आयोग बना है, उससे निर्मित प्रतिवेदन को न्यायपूर्ण और सकारात्मक कार्यान्वयन होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *