Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गजेन्द्र नारायण सिंह जी का विचार नेपाल के हित में हैः राजदूत पूरी

 

काठमांडू, २४ जनवरी । नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने कहा है कि स्व. गजेन्द्र नारायण सिंह जी का विचार नेपाल के सभी लोगों के हित में है । गजेन्द्र नारायण सिंह की १७वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गजेन्द्र नारायण सिंह स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा बिहीबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
‘गांधी, गजेन्द्र और समतावादी आन्दोलन’ विषयक विचार गोष्ठी में राजदूत पुरी ने कहा– ‘सिंह जी को गांधी जी के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है, यह खुशी की बात है ।’ उनका यह भी मानना है कि नेपाल की राजनीतिक इतिहास में स्व. सिंह का नाम स्वर्णअक्षर से लिखा गया है और नेपाल में जो राजनीतिक परिवर्तन आया है, उसमें स्व. सिंह जीका योगदान भी रहा है । उनका यह भी कहना है कि स्व. सिंह जी ने भारत में ही रहकर राजनीतिक आन्दोलन संबंधी प्रशिक्षण भी प्राप्त किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com