Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश द्वारा लाए गए काेटा से अधिक साेना और शराब जब्त की जाएगी अन्य सामान नहीं

 

काठमान्डाै १५ फरवरी

कुछ दिनाें से त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल भन्सार कार्यालय की गतिविधियाें पर  बहस और चर्चा चल रही है। नेपाल आने वाले हवाइ यात्री द्वारा  व्यक्तिगत रूप में लाए गए समान का विमानस्थल में मनमर्जी  हिसाब ले जब्त हाेने पर टिप्पणी सामाजिक सञ्जाल में  बहस का विषय बना हुआ है। ।

विदेश में काम करने के लिए गए लाेग घर लाैटते समय चकलेट और कपडा समेत जब्त हाेने की घटना के लिए चाराे ओर तीव्र आलाेचना हाे रही है । और इसके बन्द हाेने की माँग भी की जारही है ।  इस सम्बन्ध में त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल भन्सार कार्यालय के प्रमुख गजेन्द्र ठाकुर ने कहा है कि नियमानुसार से अधिक साेना और शराब लाने पर जब्त किया जाएगा इसके अतिरिक्त किसी और सामान काे जब्त नही किया जाएगा । उन्हाेंने कहा कि हमने साेना और शराब पर कडाई की है इसके अलावा अपवाह फैलाया गया है । जब्त सामान वाे है जाे कर नही देना चाहते । पूरी जानकारी नही हाेने के कारण यह अपवाह और विराेध हाे रहा है ।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित समुदायों की मदद के लिए यूनिलीवर नेपाल ने दिए 5 करोड़ रुपये

‘नेपाली श्रमिक  जाे   दैनिक जीवनोपयोगी सामान लाते हैं उस पर कानूनन काेई बाधा नहीं है हाँ शराब ओर साेना पर कडाई की जा रही है जाे अगर तयशुदा मात्रा से अधिक है ताे उसके लिए टैक्स देना आवश्यक है ।साथ ही दाे प्रयाेग किया गया और एक नया कुल तीन माेबाइल ला सकते हैं एक से अत्धिक नया माेबाईल लाने पर मूल्य का ४० प्रतिशत टैक्स देना हाेगा ।

प्रयोग किए गए पुराना कपडा के अलावा १५  नयाँ कपडा लाने की सुविधा है। खाद्यान्न तथा चकलेटजस्ता वस्तु भी ७ किलो तक ला सकते हैं ।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीन लिया बचपन: रसुवा में भाई-बहनों और अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे

वैदेशिक रोजगारी में जाने वाले एक वर्ष के बाद ३२ इन्च तक का टिभी भन्सार छूट में ला सकते हैं ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com