राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के साथ ६ प्रदेशाें के प्रदेश प्रमुखाें ने मुलाकात की
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के साथ ६ प्रदेशाें के प्रदेश प्रमुखाें ने मुलाकात की है ।
राष्ट्रपति भण्डारी से मुलाकात के लिए प्रदेश नम्बर १, प्रदेश नम्बर २ प्रदेश नम्बर ३, गण्डकी प्रदेश, प्रदेश नम्बर ५ और कणाली प्रदेश के प्रमुख बुधबार शीतल निवास पहुँचे थे ।
उक्त भेट के अवसर में प्रदेश प्रमुखाें ने अब तक के सम्पादन किए गए कार्याें के विषय में राष्ट्रपति काे अपने अपने अनुभवाें से आगाह कराया यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता छविन्द्र पराजुली ने दी ।
प्रदेश १ में गोविन्द सुब्बा, २ में रत्नेश्वर लाल कायस्थ, ३ में अनुराधा कोइराला, गण्डकी में बाबुराम कुँवर, ५ में उमाकान्त झा, कर्णाली में दुर्गाकेशर खनाल और सुदूरपश्चिम में मोहनराज मल्ल प्रदेश प्रमुख हैं ।
अस्वस्थता के कारण सुदूरपश्चिम प्रदेश के प्रमुख मल्ल भेट में सहभागी नहीं हुए थे ।

