Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोकसभा में सोते लालू को स्पीकर ने जगाया

 

अन्ना हजारे की आलोचना करते न थकने वाले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद शुक्रवार को लोकसभा में सोते पाए गए। खुद लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने एक अन्य सांसद की मदद से उन्हें जगाया।

गौरतलब है कि लोकसभा में अध्यक्ष के आसन के ठीक सामने अगली पंक्ति में ही लालू प्रसाद की सीट है। लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी और लालू अपनी सीट पर आराम से सो रहे थे। जब राष्ट्रीय खनिज नीति से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे थे, तभी लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की नजर सामने सोते लालू प्रसाद पर पड़ी।

यह भी पढें   सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

अध्यक्ष ने लालू की पिछली सीट पर बैठे महाराजगंज से आरजेडी के ही सांसद उमाशंकर सिंह से कहा, ‘ उमाशंकर जी, उन्हें (लालू प्रसाद) को उठा दीजिए। ‘ इसके बाद उमाशंकर सिंह ने लालू की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें जगाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com