Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक की नई प्राइवेसी सेटिंग,क्या होगा फायदा?

 

लोकप्रिय सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर निजता की वकालत करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। फेसबुक एक बार फिर अपनी प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव करने जा रहा है। यह नई सेटिंग वेबसाइट पर व्यक्तिगत सूचनाओं को सुरक्षा प्रदान करने में कारगर होगी।
क्या होगा फायदा
नई सुरक्षा सेटिंग से यूजर्स आसानी से जान सकेंगे कि किसने उनकी पोस्ट, फोटो और बाकी कंटेंट को वॉल पर देखा। इससे उन्हें यह भी पता लगेगा कि प्रोफाइल का कौन सा हिस्सा लोग देख रहे हैं? यूजर्स ने जो संदेश लिखा उसे किसने देखा? इसके अलावा आपके पेज पर टैग की गई फोटो को ऑनलाइन करना है या नहीं, इसका फैसला भी आप ही करेंगे। हाल तक आपके फ्रेंड्स फेसबुक की फोटो पर आपकी सहमति या जानकारी के बिना भी अपना नाम डाल सकते हैं, लेकिन आगे से ऐसा नहीं हो सकेगा।

यह भी पढें   ब्रिटेन का फीफा से आग्रह... अर्जेंटीना के विरुद्ध जांच हो

चलेगी अपनी मर्जी

पहले आपको प्राइवेसी सेटिंग के लिए सेटिंग टैब में जाना होता था, लेकिन अब गूगल प्लस के सर्किल फीचर की तरह फेसबुक यूजर्स अपने हरेक कंटेंट को ड्रॉप डाउन मेन्यु के जरिए नियंत्रित कर सकेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *