नेपाल सरकार के कर्मचारी द्वारा भारत में अपनी तालिम को निरन्तरता प्रदान
नेपाल सरकार अर्थ मन्त्रालय के २२ कर्मचारी की तीसरी टोली ‘इन्स्टिच्यूट अफ गभर्मेन्ट अकाउन्ट्स एण्ड फाईनान्स’ में सञ्चालन हो रहे ‘Global Perspectives on Public Financial Management’ विषय का तालिम २०७५ फाल्गुण २० गते से शुरू हुआ है । उक्त तालिम भारत सरकार विदेश मन्त्रालय के ‘भारतीय प्राविधिक तथा आर्थिक सहकार्य कार्यक्रम’ अन्तर्गत सञ्चालन हो रहा है ।
कुल ६२ कर्मचारी को प्रदान करने वाले विशेष तालिम नेपाल को अर्थ मन्त्रालय के अनुरोध तथा आवश्यकता अनुरुप तयार किया गया है । इस तालीम से विद्युतीय भुक्तानी प्रणाली, लेखाविधि तथा रकम व्यवस्थापन, सार्वजनिक ऋण प्रणाली, वैदेशिक ऋण÷अनुदान तथा प्रतिदान का लेखाविधि, पेन्सन भुक्तानी प्रणाली, आन्तरिक लेखापरिक्षण, आर्थिक जिम्मेवारी तथा बजेट व्यवस्थापन आदि विषय में चल रहे विश्वव्यापी अभ्यास के विषय में सहभागीयों की क्षमता अभिवृद्धि होगी । इससे पहले ४० नेपाली कर्मचारी अपना १० दिन का तालिम सफलतापूर्वक सम्पन्न कर चुके हैं ।


