Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में प्रादेशिक महोत्सव शुरु

 

नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल २०७५ फाल्गुन २१ गते ।


बाँके जिला के नेपालगन्ज में सड़क डिभिजन परिसर, कारकाँदौं में फाल्गुन १९ गते रविबार से नेपालगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के आयोजन में “प्रादेशिक महोत्सव–२०७५” शुरु हुआ है ।
फाल्गुन २९ गते तक सन्चालन होनेवाले महोत्सव को भव्य समारोह के बीच बाँके निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २ के प्रतिनिधि सभा सांसद समेत रहे शहरी विकास मन्त्री मोहम्मद ईस्तियाक राई ने उद्घाटन किया ।
“प्रादेशिक महोत्सव–२०७५” को उद्घाटन करते हुये शहरी विकास मन्त्री मोहम्मद ईस्तियाक राई ने कहा समृद्ध बाँके की यात्रा अब शुरु हो गई है उद्घोषणा करते हुये उन्होंने कहा कि ‘अब के कुछ वर्ष में ७६ जिला से बाँके से विकास क्या है वह बात सीखकर जाएँगे । विकास और समृद्धिमय बाँके बनेगा ।’ मन्त्री मो. ईस्तियाक राई ने जाति, धर्म, सम्प्रदाय की संरक्षण होगी लेकिन उस के नाम में राजनीति करके नेपालगन्ज को मनोवैज्ञानिक रूप में विभाजन करने का दिन अब जा चुका है ।
समुद्घाटन समारोह में प्रदेश नम्बर ५ की कृषिमन्त्री आरती पौडेल ने कहा कि बाँके जिला की समृद्धि को कोई चाहकर भी नही रोक सकता है । प्रादेशिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बोलने वाले वक्ताओं ने बाँके जिला के समृद्धि के बारे में अपनी बातें रखी थी । महोत्सव जिला के विकास के बिषय में मन्थन करने का मंच बन गया था । प्रदेश राजधानी के बिषय में भी बहस हुई । वक्ताओं ने कहा कि बुटवल प्रदेश की राजधानी अनुपयुक्त है । उपयुक्त जगह में राजधानी होनी चाहिये तथा विकल्प तलाश करना होगा । इसी तरह समारोह में प्रतिनिधि सभा सांसद महेश्वर गहतराज अथक ने कहा कि बाँके जिला की समृद्धि के लिये केन्द्र को जगाने का काम हो रहा है । उन्होंने कहा कि नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.–२० मनिकापुर की राँझा विमानस्थल को क्षेत्रीय विमानस्थल बनाया जाएगा, नेपालगन्ज विश्वविद्यालय की विधेय के बिषय पर बातचीत हो रही है ।
इस महोत्सव में नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका के मेयर डा धवल शमसेर राणा, नेपाल उद्योग वाणिजय महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्णप्रसाद श्रेष्ठ, महासंघ प्रदेश नम्बर ५ के अध्यक्ष गुणनीधि तिवारी, नेपाली काँग्रेस बाँके की सभापति किरण कोइराला, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष ठाकुरसिंह थारु लगायत लोगों ने जिला की समृद्धि के बिषय पर अपने अपने विचार रखे । नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न समुद्घाटन कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य प्रथम उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद मन्सुरी ने किया था ।
नेपालगन्ज में विभिन्न जातजाति, भाषाभाषी, संघसंस्था, विद्यालय ने विशाल झाँकी निकाली थी । नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ कार्यालय रानीतलाव से शुरु होकर त्रिभुवनचौक, बीपी चौक, धम्बोझी चौक, पुष्पलाल चौक, कारकाँदौं चौक होकर के विशाल झाँकी नेपालगन्ज स्थित सड़क डिभिजन कार्यालय के परिसर, कारकाँदौ महोत्सव स्थल में पहुँचकर समापन हुआ ।
वि.सं. २०५७ साल से नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है । विगत की तरह इस बार भी संघ को नेपाल सरकार से भोगाधिकार प्राप्त १० बीघा जमीन में बहुउद्देश्यीय सभा–गृह तथा व्यवसायिक हित सहयोगार्थ महोत्सव आयोजन किए जाने की बात नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल वैश्य ने कहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *