‘शक्ति में नारी’ विषय के बैठक में शामिल होने अमेरिका जा रहीं हैं राष्ट्रपति भण्डारी
काठमांडू २६ गते रविवार । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी महिला की स्थिति सम्बन्धी संयुक्त राष्ट्रसङ्घीय आयोग (सिएसडब्ल्यु) के ६३ वें बैठक में भाग लेने नेपाली प्रतिनिधित्व मंडल का नेतृत्व करते हुये अमेरिका प्रस्थान कर रही हैं । परराष्ट्र मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रसङ्घीय महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नाण्डा इस्पिनोसा ग्रेसेस द्वारा फागुन २८ गते आयोजित ‘शक्ति में नारी’ विषय का उच्चस्तरीय बैठक को वे संबोधन करेंगी । नारी नेत्री विश्व को किस प्रकार रुपान्तरण करती है इस विषय पर भी राष्ट्रपति संभाषण देंगी ।
राष्ट्रपति के सम्मान में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये नेपाली राजदूत अर्जुन कुमार कार्की और राष्ट्रसंघ के लिये लनेपाल का स्थायी प्रतिनिधि अमृत कुमार राई संयुक्त रुप में स्वागत समारोह का आयोजन करेंगे ।
राष्ट्रपति नेतृत्व के प्रतिनिधिमण्डल में महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिकमन्त्री थममाया थापा, प्रतिनिधिसभा महिला तथा सामाजिक समिति का सभापति निरुदेवी पाल, राष्ट्रपति कार्यालय का विज्ञ लक्ष्मीकुमारी कार्की, परराष्ट्र सचिव शङ्करदास वैरागी, राष्ट्रपति के कार्यालय का सचिव विनोद केसी, उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्रालय का सचिव यामकुमारी खतिवडा, राष्ट्रपति के कार्यालय, परराष्ट्र मन्त्रालय र महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मन्त्रालय का वरिष्ठ अधिकारी हैं ।
राष्ट्रपति भण्डारी फागुन ३० गते न्यूयोर्क से काठमांडू के लिये प्रस्थान करेंगी ।


