Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘स्वतन्त्र मधेश’ गठबंधन के फौज ने डा. राउत का किया शाही स्वागत

 

मनोज बनैता, लाहान, १० मार्च । ‘स्वतन्त्र मधेश’ गठबन्धन का संयोजक डा. सिके राउत का शाही तरीके से जनकपुर विमानस्थल मे स्वागत किया गया है । सरकार के साथ ११ बुँदे सहमति होने के बाद जनकपुर आनेके क्रम मे डा. राउत को उनके हजारों कार्यकर्ता और सुरक्षा गार्ड विमानस्थल पहुँचे थे । ईससे पहले सिके राउत सम्मीलित सार्वजनिक कार्यक्रम मे कोई भी सुरक्षागार्ड नहीं देखा गया था । सरकार से हुवे सहमति के वाद डा. राउतके प्रति मधेस के लोगों का अलग अलग टिप्पणी देखने को मिला था लेकिन आज फिरसे एक नंया तरंग देखने को मिला है ।

यह भी पढें   नारायणी नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ा, देवघाट में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन सिरहा का नेता सुदिप राज कुश्वाहा ने कहा कि “शेर एक कदम पीछे हट्ने पर शेर डरगया है समझना बुजदिली है, हमे तो ये भी अनुमान लगाना चाहिए कि शेर अब एक बडा छ्लाङ लगाने जारहा है ।” उनहोने मधेसके दुश्मनों को ललकारते हुवे कहा कि जो स्वराजीयों से टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा । सुरक्षागार्ड के सम्बन्ध मे कुश्वाहा ने कहा कि डा. राउत के आने से भीडभाड नियन्त्रण मे सरलता हो ईसिलिए सुरक्षागार्ड परिचालन कियागया था । सुरक्षा गार्ड पुलिस के जैसे ही बुलेट प्रूफ ज्याकेट मे देखा गया , सर मे लाल् कपडा, काला चस्मा और स्वतंत्र मधेश गठबन्धन के झण्डा बँधा हुवा, मुँह मे मास्क लगाए हुवे थे । सरकार सीके राउतसँग राष्ट्रिय अखण्डता सुनिश्चित करने के सवाल मे सहमति किए थे पर जमीनी सच्चाई कुछ और देख्नेको मिला है । सीके राउतका कार्यकर्ता खुला रुपसे स्वतन्त्र मधेशके पक्षमे झण्डा लहरारहे थे और मधेस देशके पक्षमे नाराबाजी किए थे ।

यह भी पढें   कर्णाली में लगातार बारिश से कई प्रमुख सड़कें भूस्खलन की चपेट में, यातायात ठप

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com