Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीमा के संबंध में चेतनामूलक रष्ट्रव्यापी अभियान

 


३ गते चैत, रविवार, काठमांडू–बीमा में नेपालियों का पहुँच बढाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जायेगा । लम्बे समय से आर्थिक पत्रकारिता करते आए हुये युवा और कुछ बीमा विज्ञ के सक्रियता में स्थापित नेप्लिज सेन्टर फर इन्स्योरेन्स एन्ड सोसल सेक्युरिटी ने सातों प्रदेश का विभिन्न स्थानीय तह में पहुंचकर ‘घुम्ती बीमा राष्ट्रिय सचेतना अभियान’ सञ्चालन करेंगे ।
बीमा सचेतना बढाने, बिमा के विषय से अनभिज्ञ नागरिक को बीमा के लाभ को बताने, बिमालक्षित सरकारी योजना में सहयोग करना तथा सामाजिक सुरक्षा प्रवर्धन करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरु किया जा रहा है । एनसिस की अध्यक्ष लक्ष्मी श्रेष्ठ ने बतायी कि अभियान का उद्घाटन चैत ९ गते उदयपुर के बेलका नगरपालिका से किया जायेगा ।
अध्यक्ष श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि करीब ५५ हजार जनसंख्या वाली उस नगरपालिका का बहुसंख्यक नागरिक बीमा साक्षरता के आभाव में बीमा नहीं करा पाये हैं और वहां बीमा कम्पनी का शाखा भी नहीं है इसलिये वहीं से अभियान का उद्घाटन किया जायेगा ।
अभियान के पहले चरण अन्तर्गत धुनषा के सबैला नगरपालिका, रौतहट के यमुनामाई गाउँपालिका, सप्तरी के सप्तकोशी नगरपालिका, सुनसरी के इनरुवा नगरपालिका, मोरङ के कोशी हरैंचा नगरपालिका, झापा के कनकाई नगरपालिका, काभ्रे का पनौती नगरपालिका और धादिङ का रिगाउँपालिका में कार्यक्रम होगा ।
आयोजक ने बताया कि उद्घाटन के बाद सभी कार्यक्रम घुम्ती ट्रक के द्वारा ही किया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *