विप्लव के पास रहे हथियार छीन लिया जाएगाः प्रधानमन्त्री
विरटनगर, १७ मार्च । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि नेत्रविक्रम चन्द विप्लव समूह के पास जो हथियार है, उसको छीन लिया जाएगा । समयसीमा के भीतर अपने पास रहे हथियार सरकार को देने के लिए आग्रह करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि नहीं तो शान्ति सुरक्षा बहाल रखने के लिए जो भी हथियार है, उसको छनि लिया जाएगा । विरटनगर–कटहरी गांवपालिका के सीमा में निर्मित एक फलफूल तथा तरकारी बाजार की उद्घाटन करते हुए आइतबार प्रधानमन्त्री ओली ने ऐसा कहा है ।
विप्लव नेतृत्व में रहे नेकपा के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि अब किसी भी बाहने चन्दा आतंक और लूटपाट चलनेवाला नहीं है । उन्होंने कहा कि इस तरह का गतिविधि नियन्त्रण के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं । विप्लव के ऊपर लगाया गया प्रतिबन्ध को विरोध करनेवाले बुद्धिजिवियों को लक्षित करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि उन लोगों को देखकर दया आती है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘हिंसात्मक और विध्वंसात्मक गतिविधि नियन्त्रण के लिए सरकार ने जो कदम आगे बढ़ाया है, उसके विरुद्ध बहस करनेवालों को देकर मुझे दया आती है, लोकतन्त्र में इस तरह का तमासा अब स्वीकार नहीं है ।’
व्यवसायियो को लक्षित करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि चन्दा के नाम में अगर कोई धमकी देता है तो उसको इन्कार करना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘विद्युत आयोजनाओं में बम विस्फोट करनेवाले, टेलिकम की टावर ध्वस्त बनानेवाले, यात्रु बाहक बस में बम विस्फोट करनेवाले समूह को नियन्त्रण किया जाएगा । उन लोगों के पास जो हथियार है, उसको सरकार के समक्ष सौप देने के लिए आग्रह किया गया है, निर्धारित समय में अगर हथियार सरकार को नहीं दी जाएगी तो सरकार को क्या करना चाहिए, हम लोगों को पता है ।’
सीके राउत समूह से की गई सहमति पर चर्चा करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि अब देश में किसी भी प्रकार का विखण्डनवाद नहीं है । उनका मानना है कि अब देश में हिंसा और विखण्डनवाद स्वीकार्य नहीं है ।

